‘बैठक तो उन्हें भी छोड़कर जानी थी, हम पहले जा रहे हैं’, फगवाड़ा MC में AAP पार्षद रीटा का बयान चर्चा में

फगवाड़ा नगर निगम के मीटिंग हॉल में नगर निगम कमिश्नर रणदीप सिंह हीर और मेयर रामपाल उपल की अध्यक्षता में हाउस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पार्षद शामिल हुए।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फगवाड़ा नगर निगम के मीटिंग हॉल में नगर निगम कमिश्नर रणदीप सिंह हीर और मेयर रामपाल उपल की अध्यक्षता में हाउस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पार्षद शामिल हुए। बैठक की शुरुआत ही हंगामे के साथ हुई। इस दौरान विपक्षी दलों के पार्षदों के साथ-साथ अन्य पार्टियों के पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं उठाईं।

पार्षदों ने वार्डों में विकास कार्यों का मुद्दा उठाया
बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों की जरूरत और लंबित कामों को लेकर नगर निगम अधिकारियों के सामने मुद्दे रखे। कई पार्षदों ने वार्डों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े काम जल्द करवाने की मांग की। इसी दौरान आम आदमी पार्टी की पार्षद रीटा ने भी अपने वार्ड में पिछले कई सालों से स्ट्रीट लाइटें नहीं लगने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान करने के लिए उन्हें अपने खर्च पर लाइटें लगवानी पड़ीं।

AAP पार्षद बोलीं- लोगों ने हमें काम के लिए चुना है
पार्षद रीटा ने बैठक के दौरान कहा कि वह आम आदमी पार्टी की पार्षद हैं, लेकिन उनके लिए वार्ड के लोगों के काम करवाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों ने भरोसा करके उन्हें वोट दिया है और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याओं का समाधान करवाएं। “हम आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं। जब लोगों ने हमें वोट देकर जिताया है, तो हम उनका काम करेंगे। अगर हमने उनके काम नहीं किए, तो बेचारे आम लोग कहां जाएंगे?”

‘बैठक तो उन्हें भी छोड़कर जानी थी, हम पहले जा रहे हैं’
पार्षद रीटा ने अपने बयान में पार्टी और जनता से जुड़े अपने रुख को लेकर कहा कि आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने बैठक के दौरान कहा, “बैठक तो उन्हें भी छोड़कर जानी ही थी, उनसे पहले हम जा रहे हैं।” उनके इस बयान के बाद बैठक में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *