खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री की रिलीज पर रोक लगाने को लेकर दायर याचिका में आज मानसा कोर्ट में हुई है। कोर्ट ने इस मामले में बीबीसी से आज 16 जून तक का जवाब मांगा था वहीं ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) 11 जून को सिद्धू के जन्मदिन पर डॉक्यूमेंट्री के दो एपिसोड रिलीज कर चुका है। वहीं सिद्धू के माता-पिता का कहना है कि उनकी जंग जारी ही रहेगी।
कोर्ट ने इस प्रकार की कार्रवाई
सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री बीबीसी चैनल ने बनाई है। इसकी पहले मुंबई में स्क्रीनिंग होनी थी। जैसे ही इस बारे में सिद्धू के परिवार को पता चला तो उन्होंने इस पर ऐतराज भी जताया। उनका कहना था कि इस केस का ट्रायल अभी चल रहा है और डॉक्यूमेंट्री से केस प्रभावित होगा। इसके बाद उन्होंने अदालत में केस दाखिल किया। कोर्ट ने इस मामले में बीबीसी को नोटिस भी जारी किया था। आज सुनवाई के दौरान तीन वकीलों का पैनल कोर्ट में पेश हुआ। उन्होंने अदालत को बताया कि परिवार के द्वारा उठाए गए ऐतराज का वो जवाब देंगे। इसके लिए उन्होंने कोर्ट से समय भी मांगा था। इसके लिए उन्होंने कोर्ट से समय भी मांगा। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 16 जून तय की है और बीबीसी को जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया है।
डॉक्यूमेंट्री में दिखाई गई है सिद्धू की कहानी
इसी बीच बीबीसी ने सिद्धू मूसेवाला पर बनाई डॉक्यूमेंट्री दा किलिंग कॉल के 2 एपिसोड रिलीज कर दिए हैं। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह के ऐतराज के बाद भी इसे रिलीज किया गया है। इस मामले में उन्होंने कोर्ट में एपिलेशन भी दायर की थी। जिस पर 12 जून को मानसा कोर्ट में सुनवाई होनी थी। डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड में मूसेवाला का शुरुआती जीवन प्रसिद्धि की ओर बढ़ने और उनके करियर से जुड़े विवाद दिखाए गए हैं। वहीं दूसरे भार में उनकी हत्या को भी दिखाया गया है। सिद्धू की डॉक्यूमेंट्री में कई पत्रकार, उनके दोस्तों और दिल्ली और पंजाब पुलिस के 2 अधिकारियों के इंटरव्यू भी हैं। वहीं वीडियो में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का ऑडियो संदेश भी दिखाया गया है। गोल्डी बराड़ पर 29 मई 2022 को मानसा जिले के गांव जवाहर में मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है।