web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

Padma Awards 2025 For Sports : 2025 के लिए खेल जगत के पद्म पुरस्कार का ऐलान, पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण, अश्विन को पद्मश्री


Padma Awards 2025 For Sports : 2025 के लिए खेल जगत के
1/26/2025 1:04:26 PM         Raj        Padma Awards 2025 For Sports, Padma Awards 2025 announced, PR Sreejesh Padma Bhushan 2024, Republic Day, Republic Day 2025, r ashwin, padma award for r ashwin, Satyapal Singh,              

Padma Award for sports world announced for 2025 :  गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार की ओर से 2025 के लिए खेल जगत के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस ल‍िस्ट में पांच दिग्गजों का नाम है। इसमें प्रमुख नाम पीआर श्रीजेश और रविचंद्रन अश्विन का है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण से नवाजा गया है। पेरिस ओलंपिक के साथ ही श्रीजेश ने इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कह दिया था। वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन को पद्मश्री सम्मान मिला है। अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

तीरंदाज हरविंदर सिंह भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित

पेरिस पैरालंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह भी पद्मश्री से सम्मानित हुए हैं जबकि भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान आईएम विजयन और जाने-माने पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह को पद्मश्री मिला है। 

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता कांस्य

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। यह ओलंपिक गेम्स में भारतीय टीम का लगातार दूसरा कांस्य पदक रहा। इससे पहले उसने टोक्यो ओलंपिक (2020) में भी ये उपलब्धि हासिल की थी। 

चट्टान की तरह भारतीय गोल की रक्षा करते रहे श्रीजेश

भारतीय टीम के इस प्रदर्शन में गोलकीपर पीआर श्रीजेश की अहम भूमिका रही थी। बतौर गोलकीपर पीआर श्रीजेश पूरे टूर्नामेंट में चट्टान की तरह भारतीय गोल की रक्षा करते रहे। श्रीजेश ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी टूर्नामेंट होने जा रहा है। 

आर. अश्विन का रिकॉर्ड, 37 बार पारी में पांच विकेट

आर. अश्विन की बात करें तो उन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 24.00 की औसत से 537 विकेट चटकाए। इस दौरान अश्विन ने 37 बार पारी में पांच विकेट हासिल किए। वहीं 8 बार मुकाबले में 10 विकेट हासिल किए। पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/59 है जबकि किसी टेस्ट मैच में उनका बेस्ट प्रदर्शन 13/140 रहा है।

टी20 इंटरनेशनल में आठ रन देकर चार विकेट लिए

अश्विन ने 116 वनडे इंटरनेशनल में 33.20 की औसत 156 विकेट चटकाए। वनडे क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग विश्लेषण 25 रन देकर चार विकेट रहा। उधर अश्विन ने 65 टी20 इंटरनेशनल में 23.22 की औसत से 72 विकेट अपने नाम किए। टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट प्रदर्शन आठ रन देकर चार विकेट रहा है।

उनके बल्ले से 6 शतक और 14 अर्धशतक निकले

बल्लेबाजी में अश्विन खासकर टेस्ट मैचों में बेहतरीन रहे। अश्विन ने 151 टेस्ट पारियों में 25.75 की औसत से 3503 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 शतक और 14 अर्धशतक निकले। वहीं वनडे इंटरनेशनल में 63 पारियों में 707 रन दर्ज हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में अश्विन 19 पारियों में 184 रन बना सके।

फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में आईएम विजयन

वहीं, आईएम विजयन का शुमार भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में होता है। विजयन ने 2000-2004 के दौरान भारतीय टीम के कप्तान भी रहे। विजयन ने भारत के लिए 72 मैचों में 29 गोल किए। 55 वर्ष के विजयन बाईचुंग भूटिया के साथ भारतीय आक्रमण की धुरी भी रहे।

पेरिस पैरालंपिक 2024 33 वर्ष के हरविंदर सिंह 

उधर, 'कैथल के एकलव्य' कहे जाने वाले 33 वर्ष के हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालंपिक 2024 के दौरान पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में पोलैंड के लुकास सिसजेक को हराकर गोल्ड जीता था। बचपन में डेंगू होने पर गलत इंजेक्शन दिए जाने से उनके पैरों में विकार आ गया था।

पद्म पुरस्कार 2025 : (स्पोर्ट्स)

पीआर श्रीजेश- पद्म भूषण

आर. अश्विन- पद्मश्री

आईएम विजयन- पद्मश्री

सत्यपाल सिंह- पद्मश्री

हरविंदर सिंह- पद्मश्री

'Padma Awards 2025 For Sports','Padma Awards 2025 announced','PR Sreejesh Padma Bhushan 2024','Republic Day','Republic Day 2025','r ashwin','padma award for r ashwin','Satyapal Singh',''
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

    डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

  • G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन:

    G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन: वर्ल्ड लीडर्स के बीच मोदी से मिलने उनकी सीट तक आए; 6 महीने बाद हुई मुलाकात

  • हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम:

    हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम: 70 हजार लाशों के बीच महज 72 घंटे में शहर के उठने की कहानी

  • 2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा:

    2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा: 10 ग्राम के व्यापारी वसूल रहे ₹70 हजार, चांदी ₹80 हजार किलो

  • मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया:

    मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया: 10 महीने,12 हजार मील का सफर; भारत में वास्को डी गामा का क्यों बना मजाक

  • चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी:

    चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी: सेक्टर-1 में PAP बटालियन की GO मैस के गेट पर रखी थी, ये एरिया CCTV से कवर नहीं

  • सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

    सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने: खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

  • चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट:

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट: वॉर्नर की 61वीं फिफ्टी, धुल भी पवेलियन लौटे; दिल्ली 84/4

  • आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स':

    आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स': टॉप-4 से फाइनल तक पहुंचना जानते हैं दोनों; गुजरात को फिर भी फाइनल में देखना चाहूंगा

  • IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान:

    IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान: आज क्वालिफाई हो सकती हैं चेन्नई और लखनऊ; कोलकाता के लिए करो या मरो मैच

Recent Post

  • आज से देश में हो रहे हैं ये बड़े बदलाव,

    आज से देश में हो रहे हैं ये बड़े बदलाव, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अहम खुलासा

  • जालंधर पुलिस बड़े ड्रग नेटवर्क का किया पर्दाफाश,

    जालंधर पुलिस बड़े ड्रग नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 13 किलो हेरोईन के साथ हथियार व लग्जरी गाड़ियां बरामद की

  • बिक्रम मजीठिया को लेकर शिमला पहुंची विजिलेंस,

    बिक्रम मजीठिया को लेकर शिमला पहुंची विजिलेंस, मजीठिया के करीबियों के बयान भी दर्ज करवाए

  • 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम,

    1 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम, अमरनाथ यात्रा के लिए शुरु हुई ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

  • जालंधर के इस इलाके में सामने आया बेअदबी का मामला,

    जालंधर के इस इलाके में सामने आया बेअदबी का मामला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, देखें Video

  •  Bank Holiday List :

    Bank Holiday List : जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब है छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

  • अब 8 घंटे पहले ही पता चल जाएगा टिकट कंफर्म है या नहीं,

    अब 8 घंटे पहले ही पता चल जाएगा टिकट कंफर्म है या नहीं, रेल मंत्री ने लिया फैसला

  • अमरनाथ यात्रा के लिए  शुरु हुई ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन,

    अमरनाथ यात्रा के लिए शुरु हुई ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, 2 जुलाई को पहला जत्था होगा रवाना

  •  पंजाब के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट,

    पंजाब के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, चंडीगढ़ की सुखना लेक से मिला 12 फुट लंबा अजगर

  • चंडीगढ़ की सुखना लेक से मिला 12 फुट लंबा अजगर,

    चंडीगढ़ की सुखना लेक से मिला 12 फुट लंबा अजगर, लोगों में फैली दहशत, देखें Video

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY