अमृतसर के भिट्टेवाड गांव में बुधवार शाम बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई, मौके पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। जिसमें करीब आधा दर्जन किसान घायल हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
भिट्टेवाड में भाजपा नेता मुखविंदर सिंह माहल की तरफ से कार्यक्रम रखा गया था। जिसकी सूचना मिलने के बाद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ता वहा पहुंच गए। जिसके बाद गांव भिट्टेवाड के मुख्य भाजपा प्रचारक मुखतयार सिंह, अनूप सिंह, जगबीर सिंह और तजिंदर सिंह की किसानों के साथ बहस शुरू हो गई। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर उठा किसानों पर बरसाने शुरू कर दिए। जिसमें किसान नेता गुरवेल सिंह धोल, प्रगट सिंह ख्याल, बलकार सिंह काले घनूपुर घायल हो गए। वहीं पुलिस प्रशासन पास खड़े होकर तमाशा देखते रहे।
केंद्र सरकार हमारी बात नहीं सुन रही
वहीं किसान नेताओं का कहना है कि हम लंबे समय से बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है और हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। हमें और किसानों को गोलियां चलाकर शहीद किया जा रहा है, जबकि हम लोकसभा चुनाव में उनका विरोध कर रहे हैं, लेकिन कुछ भाजपा नेताओं ने हम पर पथराव भी किया, जबकि हमारे कई किसान घायल भी हुए हैं।