अहमदाबाद के हादसे के बाद अब लखनऊ एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, सऊदी अरब से आई फ्लाइट (SV 3112) की लैंडिंग के दौरान विमान के पहिए से चिंगारी और धुंआ निकलने लगा। हालांकि इस दौरान एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत सतर्कता दिखाई और इमरजेंसी प्रक्रिया अपनाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना के दौरान विमान में करीब 250 हज यात्री सवार थे।
यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
वही जब इस घटना की जानकारी यात्रियों को मिली तो वे दहशत में आ गए। हालांकि स्थिति को काबू करते हुए विमान से यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार यह विमान सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंची थी। लेकिन जैसे ही विमान रनवे पर उतरा, उसके एक पहिए से चिंगारी निकलती देखी गई।
अहमदाबाद विमान हादसे में 275 लोगों की मौत
हालांकि एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत सतर्कता दिखाई और इमरजेंसी प्रक्रिया अपनाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वही बता दे कि अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 275 लोगों की मौत हो गई है । वहीं इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के डीएनए की जांच की प्रक्रिया जारी है।
सिर्फ एक यात्री की बची जान
एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार को दोपहर में 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इसमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। वहीं बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, वहीं सिर्फ एक यात्री की जान बची है।