पंजाब के कई शहरों में आज 6 से 8 घंटे तक बिजली कट, यह 5 जिले होंगे प्रभावित

Several cities in Punjab will face power cuts for 6 to 8 hours today.

पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश के कई प्रमुख शहरों और ग्रामीण इलाकों में बुधवार, 25 नवंबर को 6 से 8 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से बिजली लाइनों की मरम्मत, जरूरी मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार के चलते शटडाउन का शेड्यूल जारी किया गया है।

विभाग के मुताबिक, अलग-अलग इलाकों में सुबह 9 बजे से बिजली कटौती शुरू होगी, जो शाम 4 बजे से 6 बजे तक जारी रह सकती है। इसका असर पटियाला जिले के नाभा, संगरूर, लुधियाना और मोहाली के रिहायशी व औद्योगिक क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। इसके अलावा गुरदासपुर के कई गांवों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

पटियाला के नाभा में 8 घंटे बिजली बंद

पटियाला जिले के नाभा मंडी क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित इलाकों में अजीत मिल रोड, गीता भवन रोड, गिल बाजार, बैंक बाजार, लहरा बाजार, सदर बाजार, फैक्ट्री रोड, कचहरी बाजार, खाती बाजार और फूल बाजार शामिल हैं।

इसके अलावा सिविल अस्पताल रोड, पुरानी दाना मंडी, नई अनाज मंडी के कुछ हिस्सों, सब्जी मंडी, अजीत नगर, अग्रवाल कॉलोनी, रॉयल एन्क्लेव, राम बाग, गुरु नानक पुरा, दशमेश नगर, बाईपास रोड और फ्रेंड्स कॉलोनी समेत कई रिहायशी इलाकों में भी बिजली बंद रहेगी।

संगरूर में शाम 6 बजे तक रहेगा पावर कट

संगरूर जिले में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके तहत इंडस्ट्रियल एरिया, 72 बीघे कॉलोनी, बागड़ियां रोड, बरड़वाल, धंदरा, बनवाली, ईसड़ा और शेरपुर सोढियां के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इससे औद्योगिक इकाइयों का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है।

लुधियाना के काउंके कलां में 8 घंटे कट

लुधियाना के ग्रामीण क्षेत्र काउंके कलां में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखने का शेड्यूल जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को बिजली से जुड़े कामों में परेशानी हो सकती है।

मोहाली में 6 घंटे बंद रहेगी बिजली

मोहाली के कई गांवों और सोसायटियों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कट रहेगा। प्रभावित क्षेत्रों में संते माजरा, आंसल, चप्पड़चिड़ी, JTPL, सोमदत्त लैंडमार्क, कैलों, छज्जू माजरा, लांडरां रोड, स्काईलार्क, पार्कवुड ग्लेड, शिवालिक पाम और SBP सिटी ऑफ ड्रीम्स समेत आसपास के इलाके शामिल हैं।

गुरदासपुर के गांवों में भी बिजली सप्लाई प्रभावित

इन जिलों के अलावा गुरदासपुर और राज्य के कुछ अन्य इलाकों के ग्रामीण फीडरों पर भी मरम्मत कार्य के चलते बिजली कटौती की जाएगी।

पावरकॉम ने लोगों से की सहयोग की अपील

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई का काम किया जा रहा है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे पहले से पानी की टंकियां भर लें और मोबाइल, इन्वर्टर समेत जरूरी उपकरण चार्ज कर लें। मरम्मत का काम पूरा होते ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *