दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अमृतपाल सिंह, 3 घंटे की कस्टडी पैरोल पर लाए गए पैतृक गांव

पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का निधन के 13 दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। दादी की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह को कस्टडी पैरोल पर पंजाब लाया गया था।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का निधन के 13 दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। दादी की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह को कस्टडी पैरोल पर पंजाब लाया गया था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां उन्हें वापस असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जा रही हैं।

ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਾਦੀ ਚਰਨ ਕੌਰ ਦੇ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ…. ਜੱਲੂਪੁਰ ਖੇੜਾ ਤੋਂ Live

ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਾਦੀ ਚਰਨ ਕੌਰ ਦੇ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ…. ਜੱਲੂਪੁਰ ਖੇੜਾ ਤੋਂ Live#AmritpalSingh #dadicharankaur #charankaurantimsanskar #JallupurKheraLive #khabristanpunjabi

Posted by Khabristan Punjabi on Saturday, November 21, 2026

3 घंटे की कस्टडी पैरोल पर लाए गए पैतृक गांव
पंजाब पुलिस सांसद अमृतपाल सिंह को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के लिए 3 घंटे की कस्टडी पैरोल पर असम की डिब्रूगढ़ जेल से अमृतसर लेकर पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को उन्हें असम से दिल्ली लाकर एक सेफ हाउस में ठहराया गया था, जिसके बाद शनिवार सुबह उन्हें दिल्ली से अमृतसर लाया गया। अमृतसर पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा के बीच बुलेटप्रूफ वाहन से उन्हें उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया गया, जहां उन्होंने करीब एक घंटा अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताया।

अंतिम यात्रा में हुए शामिल, समर्थकों ने बरसाए फूल
घर पर परिवार से मिलने के बाद अमृतपाल सिंह अपनी दादी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और ट्रॉली पर सवार होकर श्मशान घाट तक गए। जैसे ही वह अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद समर्थकों ने उन पर फूल बरसाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

अजनाला केस के बाद से असम जेल में हैं बंद
गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह पिछले करीब साढ़े तीन साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तारी के बाद उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया था और सुरक्षा कारणों से उन्हें सीधे असम की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *