जालंधर के 2 सगे भाईयों की ग्रीस में तेजधार हथियार से हत्या, परिवार में गमगीन माहौल

जालंधर के शाहकोट कस्बे के तलवंडी संघेड़ा गांव के 2 सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। जैसे ही परिवार को इस घटना का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि परिवार ने आर्थिक स्थिति से उबरने के लिए दोनों बेटों को कर्ज़ा लेकर बाहर भेजा था।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के शाहकोट कस्बे के तलवंडी संघेड़ा गांव के 2 सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। जैसे ही परिवार को इस घटना का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि परिवार ने आर्थिक स्थिति से उबरने के लिए दोनों बेटों को कर्ज़ा लेकर बाहर भेजा था। पर बेटों की मौत की खबर सुनने के बाद पूरा परिवार टूट गया है।

मामा के कहने पर बेटों को कर्ज़ लेकर ग्रीस भेजा
दुखी पिता बूटा सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण वह बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहता था। उनके तीन बेटे हैं सुपिंदर सिंह (29), दलजीत सिंह (26) और सबसे छोटा गुरविंदर सिंह (23) है। करीब 8 महीने पहले जालंधर के गांव गुमटाली निवासी दूर के रिश्तेदार मामा संदीप सिंह ने भरोसे दिलाया कि वह उनके बेटों को ग्रीस में सेट करा देगा। उसकी बातों में आकर कर्ज उठाया और पहले दलजीत को वर्क परमिट पर ग्रीस भेजा। दलजीत के कहने पर तीन महीने पहले छोटे भाई गुरविंदर को भी वहीं भेज दिया।

मामा ने ही की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़ित पिता ने आगे कहा कि दोनों भाई एक पिग फार्म में साथ काम कर रहे थे और घर के हालत बदलने की जद्दोजहद में जुटे थे। बूटा सिंह ने आरोप लगाया कि संदीप ने ही दोनों बेटों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। संदीप आरोपी दोनों से पैसे मांगा करता था, इसी को लेकर उसने हत्या कर दी। ग्रीस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आज बेटों का होगा अंतिम संस्कार
उन्होंने आगे बताया कि घर के आंगन में अब बेटों की अंतिम दर्शनों की तैयारियां हो रही हैं। दोनों भाइयों के शव हत्या के 18 दिन बाद शनिवार सुबह तड़के हवाई जहाज से अमृतसर पहुंचेंगे। शनिवार 21 नवंबर को ही पैतृक गांव तलवंडी संघेड़ा में दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *