इलेक्शन कमिशन ने किया चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर से होगी वोटिंग

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। शहर के सभी 35 वार्डों में पार्षद पदों के लिए 23 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि 26 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। शहर के सभी 35 वार्डों में पार्षद पदों के लिए 23 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि 26 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही चंडीगढ़ में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।

23 दिसंबर को 35 वार्डों में डाले जाएंगे वोट
नगर निगम के कुल 35 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए 23 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 दिसंबर को मतगणना होगी और इसी दिन नतीजे सामने आएंगे।

4.60 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
इलेक्शन कमिश्नर विजय देव के मुताबिक, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कुल 4,60,209 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। ये मतदाता अपने वार्ड से पार्षद चुनने के लिए मतदान करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से करवाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

रात 10 से सुबह 6 बजे तक प्रचार पर रोक
चुनाव आयोग ने प्रचार को लेकर भी समय निर्धारित किया है। इसके तहत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी तरह का चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही शहर में आचार संहिता लागू हो गई है। अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक इसके नियमों का पालन करना होगा।

हर साल चुना जाता है चंडीगढ़ का मेयर
चंडीगढ़ नगर निगम में पार्षदों का कार्यकाल 5 साल का होता है, जबकि मेयर का चुनाव हर साल कराया जाता है। मेयर का चुनाव सीधे जनता नहीं करती, बल्कि नगर निगम के निर्वाचित पार्षद मतदान के जरिए अपना मेयर चुनते हैं। ऐसे में 23 दिसंबर को होने वाला चुनाव शहर की नगर निगम राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *