ख़बरिस्तान नेटवर्क : राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर पहुंचे। जालंधर में वह पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परगट सिंह के घर पहुंचकर डेरा मुखी द्वारा कई विषयों पर बातचीत किए जाने की संभावना है।









