पंजाब-चंडीगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट जारी! इन जिलों में विजिबिलिटी होगी कम, 22 नवंबर तक रहें सावधान

Dense fog alert issued for Punjab and Chandigarh! Visibility will be low in these districts; remain cautious until November 22.

पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड के साथ अब घने कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक कोहरे को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

वहीं, पंजाब और चंडीगढ़ के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़ में रात के समय बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह चंडीगढ़ में रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण रात और सुबह के समय ठंड बढ़ सकती है।

बारिश के आसार नहीं, मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह किसी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना नहीं है। ऐसे में पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार कम हैं। 26 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच भी किसी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का अनुमान नहीं है।

ठंडी हवाओं से गिरेगा तापमान

पंजाब में अगले दो दिनों तक पहाड़ों से आने वाली उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। हालांकि, 22 और 23 नवंबर से पूर्वी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

फिलहाल पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन घने कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए सुबह के समय वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *