चंडीगढ़ में प्लास्टिक की 17 चीजों पर लगा बैन, यूज एंड थ्रो पेन और रेजर भी नहीं बिकेंगे!

Ban imposed on 17 plastic items in Chandigarh; 'use-and-throw' pens and razors will also not be sold!

चंडीगढ़ में अब डिस्पोजेबल कप-प्लेट, प्लास्टिक स्ट्रॉ और चम्मच ही नहीं, बल्कि यूज एंड थ्रो पेन और रेजर की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बनी 17 तरह की वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

नए आदेशों के मुताबिक, इन वस्तुओं के निर्माण, बिक्री, स्टोरेज और इस्तेमाल पर रोक रहेगी। प्रशासन ने इस संबंध में पब्लिक नोटिस जारी कर दुकानदारों, कारोबारियों और आम लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने साफ किया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा नियम तोड़ने वाली दुकानों और व्यावसायिक परिसरों का बिजली-पानी कनेक्शन काटने के साथ उन्हें सील भी किया जा सकता है।

बिना नोटिस के भी होगी कार्रवाई

कमेटी के अनुसार, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 5 के तहत जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के कार्रवाई की जा सकती है।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने व्यापारियों और आम लोगों से प्रतिबंधित वस्तुओं का इस्तेमाल बंद करने की अपील की है। प्रतिबंध से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए सेक्टर-19बी स्थित पर्यावरण भवन में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 0172-2700311 पर भी जानकारी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *