फिरोजपुर में ट्रैक्टर और बस की आमने-सामने टक्कर, हादसे में कई लोग घायल

फिरोजपुर में घने कोहरे और कम विज़िबिलीटी के कारण लौंगीविंड गांव के पास एक निजी कंपनी की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस ड्राइवर, कंडक्टर समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फिरोजपुर में घने कोहरे और कम विज़िबिलीटी के कारण लौंगीविंड गांव के पास एक निजी कंपनी की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस ड्राइवर, कंडक्टर समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घनी धुंध के कारण हुआ हादसा
घटना के दौरान मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि सुबह के समय काफी ज्यादा धुंध छाई हुई थी, जिसके कारण आगे का रास्ता देखने में मुश्किल हो रही थी। इसी दौरान एक लौंगीविंड के पास बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
दुर्घटना में बस चालक और कंडक्टर को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिए जीरा के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया ताकि अन्य वाहनों को परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *