ख़बरिस्तान नेटवर्क : नवंबर का महीना पंजाब के लोगों के लिए त्योहारों और छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है। इस महीने दिवाली, विश्वकर्मा दिवस, शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस और श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इन खास अवसरों पर पंजाब सरकार ने अलग-अलग दिनों में सरकारी छुट्टियां घोषित की हैं। इसके चलते सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में कामकाज बंद रहेगा। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को महीने में कई छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है।
दिवाली के अगले दिन विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी
इस बार दिवाली का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को विश्वकर्मा दिवस है। इस अवसर पर पंजाब सरकार ने सरकारी छुट्टी रखी है। इसके चलते राज्य के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। विश्वकर्मा पूजा के चलते कई निजी संस्थानों में भी छुट्टी रहने की संभावना है।
16 नवंबर को शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस
नवंबर में अगली सरकारी छुट्टी 16 नवंबर को होगी। इस दिन महान क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। देश की आजादी के लिए उनके योगदान और बलिदान को याद करते हुए इस अवसर पर पंजाब में सरकारी अवकाश रहेगा।
24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व
इसके बाद 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर भी पंजाब सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की है। प्रदेश में श्रद्धालु गुरुद्वारों में माथा टेकेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सरकारी संस्थानों में इस दिन कामकाज बंद रहेगा।









