लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका से गिरफ्तार हुआ कुख्यात गैंगस्टर

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) एजेंसी ने उसे कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि हैरी अमेरिका में रहकर गैंग की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) एजेंसी ने उसे कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि हैरी अमेरिका में रहकर गैंग की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उस पर हत्या, रंगदारी और कई अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी
हैरी बॉक्सर का नाम बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने और फिल्मी जगत से जुड़े लोगों पर हमलों के मामलों में भी सामने आ चुका है। उसने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इसके अलावा उस पर अभिनेता सलमान खान और कॉमेडियन कपिल शर्मा समेत कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों को धमकी देने का भी आरोप है।

अमेरिका में रहकर चला रहा था गैंग की गतिविधियां
जांच एजेंसियों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर अमेरिका में रहकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए गतिविधियां संचालित कर रहा था। भारत में उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोप हैं। उसकी हिरासत को गैंग के विदेश में सक्रिय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया भी अमेरिका में हिरासत में
इससे पहले अमेरिका में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी हिरासत में लिया जा चुका है। दोनों भारत में कई आपराधिक मामलों में वांटेड हैं। विदेश में छिपकर आपराधिक गतिविधियां चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ अमेरिकी एजेंसियों की कार्रवाई से भारतीय जांच एजेंसियों को भी मदद मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *