जालंधर में स्कूल बस बेकाबू होकर सोलर प्लांट में घुसी, बाल-बाल बची 25 बच्चों की जान

जालंधर के गोराया में गांव ढंडवाड़ में एक निजी स्कूल बस सुबह-सुबह हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान बस में मौजूद बच्चों को कुछ नहीं हुआ और सभी 25 बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के गोराया में गांव ढंडवाड़ में एक निजी स्कूल बस सुबह-सुबह हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान बस में मौजूद बच्चों को कुछ नहीं हुआ और सभी 25 बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी।

बस बेकाबू होकर सोलर प्लांट में घुसी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार स्कूल बस अचानक बेकाबू हो गई और वह मोटर के पास लगे सोलर प्लांट में जा घुसी। इस हादसे के बाद बस में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद लोग मदद के लिए पहुंचे। हालांकि घटना में किसी भी बच्चों को कोई चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं।

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
वहीं इस मामले पर स्कूल बस ड्राइवर रमनदीप सिंह का कहना है कि अचानक बस की ब्रेक फेल ई थी। जिस कारण वह बेकाबू होकर सोलर प्लांट में घुस गई। करीब आधे घंटे बाद बस मालिक मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद बस को सोलर प्लांट के नीचे से बाहर निकाला गया।

स्कूल बस ड्राइवर के पास नहीं था लाइसेंस
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जब बस ड्राइवर से उसका लाइसेंस मांगा गया तो उसके पास लाइसेंस नहीं था। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि स्कूली बसों की विशेष चेकिंग की जाए और जिन बसों के दस्तावेज अधूरे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *