अमृतसर में दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे 2 युवकों पर फायरिंग, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

अमृतसर में तारांवाला पुल के पास स्थित एक दरगाह पर फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां माथा टेकने पहुंचे दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप है। घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला गैंगवार के बजाय पुरानी आपसी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में तारांवाला पुल के पास स्थित एक दरगाह पर फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां माथा टेकने पहुंचे दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप है। घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला गैंगवार के बजाय पुरानी आपसी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे थे दोनों युवक
जानकारी के मुताबिक, कोटली सेखां गांव के रहने वाले शरणजीत सिंह और आकाशदीप सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर में तारांवाला पुल के पास स्थित बाबा जी की दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद छह लोगों के साथ उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पहले बाइक की चाबी निकाली, फिर चलाई गोलियां
घायल युवक के अनुसार, हमलावरों ने पहले उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और इसके बाद गोलियां चलानी शुरू कर दीं। युवक ने बताया कि उसके कंधे पर गोली लगी है। पीड़ित ने कहा कि उनकी मांग सिर्फ इंसाफ की है।

3-4 साल पुरानी रंजिश का मामला
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी रविंदरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। एसीपी रविंदरपाल सिंह के मुताबिक, दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। करीब तीन से चार साल पहले भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में फायरिंग के पीछे पुरानी आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस अब घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *