ख़बरिस्तान नेटवर्क : विजिलेंस ने लुधियाना में तैनात महिला ASI लखविंदर कौर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही सुखजीत कौर नाम की महिला को भी पकड़ा है। दोनों के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के तहत केस दर्ज कर लिया है।
ASI पर डेढ़ लाख रुपए मांगने का आरोप
जानकारी के मुताबिक ASI लखविंदर कौर ने एक मामले के निपटारे के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने ASI को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान विजिलेंस ने 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सुखजीत कौर ने मांगे थे 60 लाख रुपए
वहीं सुखजीत कौर को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। सुखजीत कौर पर 60 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने सुखजीत कौर को भी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों पर भ्रष्टाचार के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।








