जालंधर के Oval Hut Hotel में मिला महिला का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के अर्बन स्टेट फेज-1 गढ़ा रोड पर Oval Hut Hotel में महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान शहनाज के रूप में हुई है, जो जम्मू की रहने वाली बताई जा रही है। जैसे ही होटल स्टाफ को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस की शुरूआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है।

पंखे से लटकता मिला शव
जानकारी के मुताबिक महिला जालंधर में नौकरी के सिलसिले में आई थी। आज सुबह होटल के कमरे में महिला का शव कमरे में पंखे पर लटकता हुआ मिला। जिसके बाद होटल स्टाफ ने थाना नंबर 7 की पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

होटल स्टाफ से पूछताछ जारी
पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि शहनाज नाम की महिला का शव कमरे से मिला है, वह 25 दिन पहले ही नौकरी के लिए आई थी। आज होटल के कमरे में उसका शव मिला है। घटना की जानकारी मृतक महिला के परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *