पंजाब में महिला की चमकी किस्मत! 7 रुपए ने बनाया करोड़पति

फरीदकोट के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत ऐसी चमकी कि महज 7 रुपये में खरीदा गया लॉटरी का टिकट उन्हें करोड़पति बना गया। सिक्किम सरकार की लॉटरी में मजदूर की पत्नी बिमला देवी ने 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है। इस बड़ी जीत के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं, इलाके के लोग भी परिवार को बधाइयां दे रहे हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फरीदकोट के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत ऐसी चमकी कि महज 7 रुपये में खरीदा गया लॉटरी का टिकट उन्हें करोड़पति बना गया। सिक्किम सरकार की लॉटरी में मजदूर की पत्नी बिमला देवी ने 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है। इस बड़ी जीत के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं, इलाके के लोग भी परिवार को बधाइयां दे रहे हैं।

रेलवे रोड से खरीदा था लॉटरी का टिकट
जानकारी के मुताबिक, बिमला देवी एक दिन पहले शाम के समय रेलवे रोड पर खरीदारी करने के लिए आई थीं। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्टार लॉटरी स्टॉल पर उनकी नजर पड़ी। लॉटरी खरीदने की इच्छा होने पर उन्होंने महज 7 रुपये का टिकट खरीद लिया। बिमला देवी को उस समय अंदाजा भी नहीं था कि यह छोटा-सा टिकट उनकी जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव लेकर आएगा। अगले दिन शाम को लॉटरी का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें उनके टिकट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम निकला।

दुकानदार ने दी जीत की जानकारी, स्टॉल पर मना जश्न
लॉटरी में करोड़ों रुपये का इनाम निकलने की जानकारी मिलते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दुकानदार की ओर से सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य लॉटरी स्टॉल पर पहुंचे। इस दौरान स्टार लॉटरी स्टॉल के संचालक नरेश मोंगा ने परिवार का मुंह मीठा करवाया। परिवार की इस बड़ी जीत पर दुकानदार ने भी भंगड़ा डालकर अपनी खुशी जाहिर की। स्टॉल पर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शुरू करेंगे कारोबार
एक करोड़ रुपये का इनाम जीतने के बाद बिमला देवी ने कहा कि इस राशि से उनके परिवार की आर्थिक परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि अब वे अपने बच्चों की बेहतर परवरिश और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम उठा सकेंगे। अभी परिवार ने इनामी राशि के इस्तेमाल को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *