पंजाब के मानसा में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और दो बेटों को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना में पुलिसकर्मी और उसके एक बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हैं।
सभी को इलाज के लिए मानसा के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह और उसके बेटे जोत की मौत हो गई। गंभीर हालत के चलते पत्नी हरप्रीत कौर और दूसरे बेटे दिलशान को आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक, गुरविंदर सिंह मानसा के डिप्टी कमिश्नर के गनमैन के रूप में तैनात था। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।









