ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन कथित भ्रष्टाचार मामले में आज दोबार केंद्रीय जांच एजेंसी CBI के सामने पश हुए। जानकारी मुताबिक राजबीर घुम्मन करीब सवा 2 बजे चंडीगढ़ में CBI के ऑफिस में पहुंचे, जहां अधिकारियों की तरफ से उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले 16 अक्टूबर को भी वह पूछताछ के लिए पेश हो चुके हैं।
जानें क्या है पूरा मामला?
ED ने जुलाई और अगस्त 2026 में पंजाब के DGP गौरव यादव को तीन चिट्ठियां भेजी थीं। इनमें मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में FIR दर्ज करने की मांग की गई थी। एजेंसी ने आरोप लगाया था कि ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकारी टेंडर, नीतिगत फैसलों, जमीन और अन्य सरकारी मंजूरियों में कथित तौर पर दखल दिया गया।
ED के मुताबिक, नितिन गोहल की भूमिका सरकारी काम करवाने के इच्छुक लोगों और मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन के बीच कथित बिचौलिये के तौर पर सामने आई। एजेंसी ने वॉट्सऐप चैट और दूसरे डिजिटल सबूत मिलने का भी दावा किया है।
ED ने यह भी कहा कि तलाशी के दौरान दस्तावेज और डिजिटल सामग्री मिली। एजेंसी के दावे के मुताबिक, नितिन गोहल से जुड़े मामले में 20.98 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए।जांच में GMADA की जमीन, CLU यानी जमीन के इस्तेमाल में बदलाव, प्रॉपर्टी सौदों और रियल एस्टेट से जुड़ी कथित अनियमितताओं की भी जांच की जा रही है।









