परविंदर झोटा हत्याकांड पर भड़का किसानों का गुस्सा, AAP विधायक के घर के बाहर धरना

मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में विरोध तेज हो गया है। इस मामले को लेकर किसान संगठनों और अन्य जन संगठनों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में विरोध तेज हो गया है। इस मामले को लेकर किसान संगठनों और अन्य जन संगठनों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में प्रदर्शनकारियों ने विधायक डॉ. इशांक कुमार के घर के बाहर धरना देकर नारेबाजी की और उन्हें ‘लाहनती पत्र’ सौंपे।

विधायक के घर के बाहर जुटे किसान और स्थानीय लोग
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय निवासी विधायक डॉ. इशांक कुमार की रिहायश के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने वहां धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की।

किसान नेता जगतार सिंह भिंडर ने सरकार पर साधा निशाना
मौके पर मौजूद किसान नेता जगतार सिंह भिंडर ने मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह झोटा पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था, लेकिन उसकी हत्या के बाद सरकार और उसके प्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं।

‘इंसाफ मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’
जगतार सिंह भिंडर ने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जब तक परविंदर सिंह झोटा के परिवार को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *