CJP नेता अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत

कॉकरोच जतना पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने दीपके को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कॉकरोच जतना पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने दीपके को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कनॉट प्लेस में लहरा दो तिरंगा रैली से पहले गिरफ्तार करते हुए यह कार्रवाई की थी।

गिरफ्तारी के बाद दीपके को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) की कोर्ट में पेश किया गया इसे बाद उन्हें सशर्त जमानत दे दी गई है। आपको बता दें कि पिछले 8 दिनों में दीपके के खिलाफ पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर प्लेन में ही हिरासत ले लिया था। हालांकि पुलिस ने उन्हें अगले दिन ही रिहा कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *