ख़बरिस्तान नेटवर्क : ED ने 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत से जुड़े मामले में पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। ग्रेवाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। हिरासत में लेने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए ED मुख्यालय ले जाया गया।
ED के दो समन पर पूछताछ में नहीं हुए थे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ED ने अमरदीप सिंह ग्रेवाल को पूछताछ के लिए 7 अक्टूबर और फिर 9 अक्टूबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने के लिए समन जारी किए थे। हालांकि, वह दोनों तारीखों पर पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए जाने और एयरपोर्ट से हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
‘मौजां ही मौजां’ और ‘स्नोमैन’ जैसी फिल्मों से जुड़ा है नाम
अमरदीप सिंह ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित हैं और ‘मौजां ही मौजां’ तथा ‘स्नोमैन’ जैसी पंजाबी फिल्मों से भी उनका नाम जुड़ा रहा है।









