अगर आप भी खाते हैं नूडल्स, तो जरूर पढ़ें ये खबर! ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

अगर आप भी नूडल्स खाने के शौकीन हैं, तो ग्रेटर नोएडा से सामने आई यह खबर आपको जरूर जाननी चाहिए। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा के नगला श्रीपदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अगर आप भी नूडल्स खाने के शौकीन हैं, तो ग्रेटर नोएडा से सामने आई यह खबर आपको जरूर जाननी चाहिए। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा के नगला श्रीपदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। इनमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार ने पिछली रात नूडल्स खाए थे। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि मौतें नूडल्स खाने से ही हुई हैं। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम और फूड सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटी मिष्टी (7) और बेटों लड्डू (11) तथा साक्षत (3) के रूप में हुई है। शनिवार सुबह सभी पांचों नगला श्री पदम गांव में मृत पाए गए। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पिछली रात परिवार ने खाए थे नूडल्स
स्थानीय लोगों और महेश की मां से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार ने घटना से पिछली रात नूडल्स खाए थे। इसके बाद परिवार के पांचों सदस्यों की मौत का मामला सामने आया। शुरुआती जांच में पुलिस को फूड पॉइजनिंग की आशंका है, लेकिन मौतों की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

फॉरेंसिक टीम और फूड सेफ्टी टीम ने जुटाए सैंपल
घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञों और फूड सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत और सैंपल एकत्र किए। जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि परिवार की मौत के पीछे कोई दूषित खाद्य पदार्थ या अन्य कारण जिम्मेदार था या नहीं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *