OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, पूछताछ जारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) राजबीर घुम्मन शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के ऑफिस में पेश हुए। एजेंसी की ओर से जारी नोटिस के अनुपालन में वह जांच में शामिल हुए। राजबीर घुम्मन से CBI की तरफ से पूछताछ की जा रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) राजबीर घुम्मन शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के ऑफिस में पेश हुए। एजेंसी की ओर से जारी नोटिस के अनुपालन में वह जांच में शामिल हुए। राजबीर घुम्मन से CBI की तरफ से पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

ED ने जुलाई और अगस्त 2026 में पंजाब के DGP
गौरव यादव को तीन चिट्ठियां भेजी थीं। इनमें मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में FIR दर्ज करने की मांग की गई थी। एजेंसी ने आरोप लगाया था कि ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकारी टेंडर, नीतिगत फैसलों, जमीन और अन्य सरकारी मंजूरियों में कथित तौर पर दखल दिया गया।

ED के मुताबिक, नितिन गोहल की भूमिका सरकारी काम करवाने के इच्छुक लोगों और मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन के बीच कथित बिचौलिये के तौर पर सामने आई। एजेंसी ने वॉट्सऐप चैट और दूसरे डिजिटल सबूत मिलने का भी दावा किया है।

ED ने यह भी कहा कि तलाशी के दौरान दस्तावेज और डिजिटल सामग्री मिली। एजेंसी के दावे के मुताबिक, नितिन गोहल से जुड़े मामले में 20.98 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए।जांच में GMADA की जमीन, CLU यानी जमीन के इस्तेमाल में बदलाव, प्रॉपर्टी सौदों और रियल एस्टेट से जुड़ी कथित अनियमितताओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *