ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली पुलिस ने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत उनकी पार्टी के कई नेताओं पर FIR दर्ज कर ली है। दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में हुए हंगामे पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया है।
गुरुद्वारा साहिब में घुसकर प्रदर्शन करने के आरोप
DSGMC ने आरोप लगाया कि कि AAP वर्कर शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में घुसकर प्रदर्शन करने लगे, जिस कारण वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गुरुद्वारा साहिब जैसे पवित्र धार्मिक स्थल का राजनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की गई।
वीडियो को गलत तरह से दिखाने के भी आरोप
DSGMC ने यह भी आरोप लगाया कि AAP नेताओं और विधायकों ने सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो साझा किए, जिनमें घटना को गलत तरीके से पेश करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया। वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।








