चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में देश की पहली ‘AI की पाठशाला’, BBA-MBA छात्रों को मिली खास ट्रेनिंग

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की ओर से 5 और 6 अक्टूबर को ‘AI की पाठशाला फेस्ट 2026 –द स्ट्रैटेजिक HR एक्सपीरियंस’ का सफल आयोजन किया गया। इसे BBA और MBA के स्ट्रैटेजिक ह्यूमन रिसोर्स (HR) विद्यार्थियों के लिए भारत की पहली AI पाठशाला के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस फेस्ट का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंडस्ट्री एक्सपोजर के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की HR इंडस्ट्री के लिए तैयार करना था।

AI और HR के मेल से विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक अनुभव
फेस्ट के दौरान विद्यार्थियों ने AI और स्ट्रैटेजिक HR से जुड़े नए समाधान प्रस्तुत किए। इन समाधानों के जरिए वास्तविक उद्योग जगत की चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने हैंड्स-ऑन AI वर्कशॉप, लाइव प्रतियोगिताओं के फाइनल और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्हें सरकार से मान्यता प्राप्त इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन भी हासिल हुए।

HR एक्सपीरियंस जोन में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण HR एक्सपीरियंस जोन रहा, जिसमें वॉर रूम, इनोवेशन लैब और वेलनेस लाउंज शामिल थे। इन विशेष क्षेत्रों में विद्यार्थियों ने अपने व्यावहारिक विचारों और समाधानों को प्रदर्शित किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक कार्यस्थल की जरूरतों को समझने का अवसर देना था।

10 से अधिक इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने विद्यार्थियों से किया संवाद
फेस्ट में 10 से अधिक इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, HR डायरेक्टर्स और AI विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों के साथ संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को HR क्षेत्र में AI के बढ़ते उपयोग और भविष्य में इस क्षेत्र में आने वाले बदलावों को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में हैप्पीनेस जोन और फन जोन भी आकर्षण का केंद्र रहे। इन गतिविधियों को सुश्री बरनिता घोष के सहयोग से आयोजित किया गया। पूरे आयोजन में ह्यूमन इंटेलिजेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंडस्ट्री इंटेलिजेंस के समन्वय पर जोर दिया गया।

संजीव जैन के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
यह फेस्ट सीनियर डायरेक्टर संजीव जैन की देखरेख में आयोजित किया गया। इसके आयोजन की जिम्मेदारी प्रोग्राम मैनेजर प्रो. डॉ. रेणु विज और प्रोग्राम लीडर डॉ. मंजू नंदल ने संभाली। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को AI आधारित HR समाधानों, उद्योग की जरूरतों और व्यावहारिक कौशल से जोड़ने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *