लुधियाना में DIG ऑफिस के बाहर व्यक्ति पर जानलेवा हमला, फायरिंग करके आरोपी फरार

लुधियाना में DIG ऑफिस के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोपियों ने पहले एक व्यक्ति पर हमला किया और उसके बाद फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वहीं पीड़ित के बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में DIG ऑफिस के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोपियों ने पहले एक व्यक्ति पर हमला किया और उसके बाद फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वहीं पीड़ित के बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

काम के सिलिसिले में आया था DIG ऑफिस
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सनी ने बताया कि वह वह बुधवार को अपने दोस्त के साथ DIG ऑफिस आया था। हम अपनी कार को बाहर खड़ी करके काम के सिलसिले में ऑफिस के अंदर चले गए। जब बाहर आया तो वहां एक व्यक्ति और उसके साथ 2 युवक खड़े हुए थे।

प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर चलाई गोली
सनी के मुताबिक आरोपियों ने उससे कहा कि हमें साथ वाली जमीन साफ करवानी है। तुम हमारे लोगों को क्यों रोक रहे हो। मैंने कहा कि हमने तो किसी को नहीं रोका। इसके बाद बहस शुरू हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट की और कार का शीशा भी तोड़ दिया।

पीड़ित ने आगे बताया कि जब मैंने कहा कि मैं अपने लोगों को बुला रहा हूं, तो जाते-जाते उन्होंने मुझ पर गोली चला दी। उन्होंने फायर किया, लेकिन मैं बच गया। इसी को लेकर मैने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *