CM के OSD के घर के बाहर फूल बरसाए, ढोल बजाए; अब पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया

पंजाब में CBI जांच के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, संगरूर पुलिस ने घराचों में राजबीर घुम्मन के घर के बाहर हुई घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में CBI जांच के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, संगरूर पुलिस ने घराचों में राजबीर घुम्मन के घर के बाहर हुई घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मंगलवार को OSD के घर के बाहर फूल बरसाने और ढोल बजाने की घटना को लेकर की गई है। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

CM के कैंप ऑफिस समेत कई जगहों पर CBI की कार्रवाई
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में CBI की जांच चल रही है। मंगलवार को CBI की टीम ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस में कार्रवाई की थी। इसके अलावा मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर समेत पंजाब में कई जगहों पर जांच की गई। जानकारी के मुताबिक, जांच टीमों ने कुल 8 ठिकानों पर कार्रवाई की।

पोस्टिंग-तबादलों और सरकारी मामलों में कथित हस्तक्षेप की जांच
बताया जा रहा है कि यह जांच सरकारी अधिकारियों की पोस्टिंग और तबादलों, सरकारी फाइलों, लाइसेंस तथा अन्य मामलों में कथित हस्तक्षेप से जुड़े आरोपों को लेकर चल रही है। इस मामले में पहले ED की कार्रवाई भी सामने आ चुकी है। बताया गया है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद मामले की जांच आगे बढ़ी और अब CBI इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *