ख़बरिस्तान नेटवर्क : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए हिंसक प्रदर्शन के मालमे में पुलिस ने 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान योगेश अपूर्वा निवासी मेहराटा, राजस्थान और आदित्य निवासी हाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
अब तक 11 की हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गाड़ियों की तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करेगी। अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पहले 9 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार
आपको बता दें कि इससे पहले DIG नवीन सिंगला ने प्रैंस कॉन्फ्रैंस कर बताया था कि 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में जांच के दौरान 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों में से 7 छात्र है और 2 आउटसाइडर आरोपी है।
स्टूडेंट्स ने अचानक पुलिस पर पथराव किया
DIG ने आगे कहा कि जब पुलिस फोर्स के साथ वह यूनिवर्सिटी में पहुंचे तो देखा स्टूडेंट्स ने उस समय ज्यादा नुकसान नहीं किया था, लेकिन अचानक स्टूडेंट्स ने पुलिस पर पथराव करना और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। हम स्टूडेंट्स के साथ हैं पर कुछ स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में उत्पात जरूर मचाया।









