ख़बरिस्तान नेटवर्क : नवांशहर में बंगा के मजारी गांव के पास सुबह-सुबह एक निजी कंपनी की बस फ्लाईओवर से पलट गई। इस हादसे में बस कंडक्टर समेत 3 की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस मनाली से लौट रही थी और इसमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र थे।
ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक हादसा बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ। क्योंकि बस ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिस कारण उसने बस से अपना कंट्रोल खो दिया और वह बेकाबू होकर फ्लाईओवर से नीचे पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बस के परखच्चे उड़ गए ।
हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार
हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे में घायल और मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।









