LPU Protest : DIG नवीन सिंगला ने किया बड़ा खुलासा, जम्मू से लेकर मुंबई तक 9 स्टूडेंट्स को किया गिरफ्तार

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस ने अब तक 9 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार कर लिया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस ने अब तक 9 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान आरोपियों की पहचान जेम्स दहिया, गगनदीप, जसमीत कुमार निवासी फगवाड़ा, अंतरिक्ष और साहिल निवासी जम्मू-कशमीर, कृष्णा कुमार, भविष्य करण निवासी मुंबई, आशुतोष निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। वहीं नौंवा छात्रा नाबालिग है। DIG नवीन सिंगला ने इसकी जानकारी दी है।

7 आरोपी यूनिवर्सिटी के ही स्टूडेंट
DIG सिंगला ने कहा कि पुलिस ने पहले कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया था, लेकिन जब स्टूडेंट्स की तरफ से उन पर और मीडिया पर पथराव किया गया और गाड़ियों में आग लगाई गई तब पुलिस ने प्रदर्शन को शांत करने के लिए वहां से हंगामा कर रहे स्टूडेंट्स को भगाया। पुलिस ने इस मामले में जांच के दौरान 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों में से 7 छात्र है और 2 आउटसाइडर आरोपी है।

स्टूडेंट्स ने अचानक पुलिस पर पथराव किया
DIG ने आगे कहा कि जब पुलिस फोर्स के साथ वह यूनिवर्सिटी में पहुंचे तो देखा स्टूडेंट्स ने उस समय ज्यादा नुकसान नहीं किया था, लेकिन अचानक स्टूडेंट्स ने पुलिस पर पथराव करना और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। हम स्टूडेंट्स के साथ हैं पर कुछ स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में उत्पात जरूर मचाया। वहीं रेप को लेकर DIG ने कहा कि इस मामले को लेकर SIT बनाई गई है, जो मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *