दिल्ली में SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, AAP नेता समेत 700 पुलिस की हिरासत में

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ दिल्ली में AAP, स्टूडेंट यूनियन और लेफ्ट पार्टियों ने आज प्रदर्शन बुलाया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ दिल्ली में AAP, स्टूडेंट यूनियन और लेफ्ट पार्टियों का प्रदर्शन बुलाया है। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संजय सिंह समेत 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है- सौरभ भारद्वाज
AAP नेता सौरभ भारद्वाज चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिना कार का इस्तेमाल किए मैं जंतर-मंतर पहुंचा हूं। आप भी यहां पहुंच सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि Gen-Z, महिलाएं और युवा चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचेंगे। प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है।

11 मेट्रो स्टेशन अगले आदेशों तक बंद
एहतियात के तौर पर आसपास के 11 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

जंतर-मंतर पर लोगों के जुलूस पर पाबंदी
जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी किया है। जिसमें 5 या इससे अधिक लोगों का इकट्ठा होना,जुलूस, प्रदर्शन, धरना, नारे लगाना, भाषण देना, हथियार, बैनर, पोस्टर, लाठी-तलवार, ईंट-पत्थर साथ में रखने पर पाबंदी लगा दी गई है।

मुंबई में CJP का प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ देशभर में बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। कई सालों बाद मुंबई में इतने बड़े स्तर पर युवाओं का जोश देखने को मिला। इसलिए इस बार फिर मुंबई आने और यहीं से आंदोलन शुरू करने का फैसला किया गया। मैं देशभर के युवाओं से अपील करता हूं कि वे एक बार फिर एकजुट हों, जैसे वे जंतर-मंतर 1.0 के दौरान हुए थे। इसी तरह CJP 2.0 भी होना चाहिए और हमें बड़े स्तर पर प्रदर्शन करना चाहिए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *