रिश्वत के मामले में गिरफ्तार SHO सुनीता पर पंजाब सरकार का एक्शन, कोर्ट में पेशी पर कहा था- No Issue, All is Well

मोगा में रिश्वत के मामले में गिरफ्तार SHO सुनीता बावा पर पंजाब सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। पंजाब सरकार ने सुनीता बावा को बर्खास्त कर दिया है। विलिजेंस की टीम ने उन्हें 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोगा में रिश्वत के मामले में गिरफ्तार SHO सुनीता बावा पर पंजाब सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। पंजाब सरकार ने सुनीता बावा को बर्खास्त कर दिया है। विलिजेंस की टीम ने उन्हें 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

कोर्ट में बोला था- नो इश्यू,ऑल इज़ वैल
गिरफ्तार होने के बाद सुनीता बावा को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि ऑल इज़ वैल, कोई नहीं, वादे घाटे चलदे रहंदे ने, नो इश्यू, देखदे आं। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी, जिसके बाद उन्हें अहंकारी तक कहा गया था।

1 लाख रुपए की मांगी थी रिश्वत
आपको बता दें कि राजविंदर सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि थाना कोट इसे खां में एक केस में नामजद करने का डर दिखाकर आरोपी होमगार्ड गुर अवतार सिंह ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में होगार्ड 80 हजार रुपए लेने के लिए सहमत हो गया। जो अलग-अलग तारीखों में 20 हजार रुपए ले चुका था।

60 हजार रिश्वत की बातचीत रिकॉर्ड की
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि आरोपी ने बकाया 60 हजार रुपए की मांग, इस बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने फोन में कर ली और इस बारे में विजिलेंस इंस्पेक्टर जगनदीप कौर कौ सौंप दी। जिसके बाद विजिलेंस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर किया अरेस्ट
इसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर होमगार्ड गुर अवतार सिंह को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रिश्वत की रकम में से 50 हजार रुपए थाना कोट इसे खां की मुख्य अधिकारी सुनीता को देने थे। जिसके बाद विजिलेंस ने सुनीता को भी गुर अवतार सिंह से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *