अमृतसर में स्कॉर्पियो कार सवार युवक की जिंदा जलकर मौत, टिप्पर से हुई थी टक्कर

अमृतसर-तरनतारन बाइपास पर वीरवार को एक स्कॉर्पियो और तारकोल से भरे टिप्पर में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई, जिस कारण गाड़ी चला रहे युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर-तरनतारन बाइपास पर वीरवार को एक स्कॉर्पियो और तारकोल से भरे टिप्पर में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई, जिस कारण गाड़ी चला रहे युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 साल के गुरिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के गोइंदवाल साहिब का रहने वाला था।

घायल होने के कारण नहीं निकल पाया कार से
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद गुरिंदर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया, जिस कारण वह गाड़ी से निकल नहीं पाया। गाड़ी से न निकल पाने के कारण ही उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। आग बुझाने के बाद लोगों ने उसके शरीर को ड्राइविंग सीट से निकाला।

टिप्पर चालक मौके से फरार
इस हादसे के बाद मदद करने के बजाय टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *