मोगा में रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, बोली- ‘All is well, वादे घाटे चलदे रहंदे ने, No issue

मोगा में विजिलेंस ब्यूरो ने कोट इसे खां की SHO सुनीता रानी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही होमगार्ड गुर अवतार सिंह को भी साथ में अरेस्ट किया गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोगा में विजिलेंस ब्यूरो ने कोट इसे खां की SHO सुनीता रानी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही होमगार्ड गुर अवतार सिंह को भी साथ में अरेस्ट किया गया है। जब विजिलेंस की टीम SHO को पेशी के लिए लेकर जा रही थी तब उन्होंने कहा कि ऑल इज़ वैल, कोई नहीं, वादे घाटे चलदे रहंदे ने, नो इश्यू, देखदे आं

1 लाख रुपए की मांगी थी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक राजविंदर सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि थाना कोट इसे खां में एक केस में नामजद करने का डर दिखाकर आरोपी होमगार्ड गुर अवतार सिंह ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में होगार्ड 80 हजार रुपए लेने के लिए सहमत हो गया। जो अलग-अलग तारीखों में 20 हजार रुपए ले चुका था।

60 हजार रिश्वत की बातचीत रिकॉर्ड की
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि आरोपी ने बकाया 60 हजार रुपए की मांग, इस बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने फोन में कर ली और इस बारे में विजिलेंस इंस्पेक्टर जगनदीप कौर कौ सौंप दी। जिसके बाद विजिलेंस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर किया अरेस्ट
इसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर होमगार्ड गुर अवतार सिंह को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रिश्वत की रकम में से 50 हजार रुपए थाना कोट इसे खां की मुख्य अधिकारी सुनीता को देने थे। जिसके बाद विजिलेंस ने सुनीता को भी गुर अवतार सिंह से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *