पंजाब में कांग्रेसी नेता को बंबीहा गैंग की धमकी, बोला- तेरे सिर में गोली मरवाउंगा

Threat MSg

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मानसा में कांग्रेस के टिकट के दावेदार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग के करीबी बताए जाने वाले गुरप्रीत सिंह विक्की को कथित तौर पर धमकी भरी कॉल आने का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा गैंग से जुड़ा बताया और विक्की को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के खिलाफ बयानबाजी न करने की चेतावनी दी।

कथित कॉल में दी गई जान से मारने की धमकी
मिली जानकारी के मुताबिक, फोन कॉल के दौरान गुरप्रीत सिंह विक्की को कथित तौर पर कहा गया कि अगर उन्होंने बलकौर सिंह के खिलाफ बयानबाजी जारी रखी तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। कॉल में कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। अगर बयानबाजी बंद नहीं की गई तो उनके सिर में गोलियां मरवाई जा सकती हैं। इसके अलावा फोन पर कथित तौर पर यह भी कहा गया कि धमकी देने वाले न तो राजा वड़िंग को जानते हैं और न ही गुरप्रीत सिंह विक्की को।

सिकंदर सिंह का नाम सामने आया
इस मामले में बंबीहा गैंग से जुड़ा बताया जा रहा गैंगस्टर सिकंदर सिंह का नाम भी सामने आया है। हालांकि, धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और कॉल के पीछे वास्तव में किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में धमकी भरी कॉल के स्रोत, कॉल करने वाले की पहचान और सामने आए गैंग से जुड़े दावों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *