जालंधर में पीएम मोदी का पुतला फूंकने आए कांग्रेसी नेताओं ने अपनी पार्टी का ही झंडा फूंक डाला

जालंधर के कंपनी बाग चौक (श्रीराम चौक) में शनिवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते समय पार्टी का झंडा भी आग की चपेट में आ गया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के कंपनी बाग चौक (श्रीराम चौक) में शनिवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते समय पार्टी का झंडा भी आग की चपेट में आ गया। केंद्र सरकार की नीतियों और UPI से जुड़े अतिरिक्त शुल्क के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान यह घटना हुई। प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुतला जलाते समय झंडे तक पहुंची आग
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन किया। इसी दौरान पुतले को संभालने की कोशिश में कांग्रेस का झंडा भी आग की लपटों की चपेट में आ गया और जलने लगा। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थिति संभालने की कोशिश की। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।

पंजाब सरकार के खिलाफ लगाने लगे नारे
प्रदर्शन का एक और पहलू भी चर्चा में रहा। केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब सरकार के विरोध में नारे लगाए जाने की बात सामने आई। कांग्रेस की तरफ से प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा केंद्र सरकार की नीतियां और UPI लेन-देन से जुड़े एक्सट्रा चार्ज रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *