ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के ओंटारियो में 41 साल के पंजाबी व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने 2 बच्चों और सास के सामने ही पत्नी के पेट पर चाकू से कई हमले किए। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई।
15 सितंबर शाम साढ़े 6 बजे की है घटना
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना समरसाइड कम्यूनिटी के चैल्टन रोड की शाम साढ़े 6 बजे की है। पड़ोसियों के मुताबिक उन्होंने चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी और फिर आरोपी के घर से उसकी सास, दो बच्चों के साथ डर के मारे भागती दिखीं। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर इस बारे में जानकारी दी।
घायल अवस्था में घर में मिली महिला
जब पुलिस घर में पहुंची तो महिला घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी पति मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है य़और उसके खिलाफ सेकिंड डिग्री मर्डर केस का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी
पड़ोसियों के मुताबिक, मनदीप का परिवार इसी घर में रहता था। परिवार में पति-पत्नी के अलावा दो बच्चे और मृतका की मां भी रहती थीं। पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी नहीं की है। हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात से पहले घर में क्या हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।









