कनाडा को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी! लेटर में लिखा- अब हम यहां राज करेंगे

भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गैंग का कनाडा को धमकी देने वाला एक कथित लैटर सामने आया है। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह लैटर साल 2025 में कनाडा के पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों को भेजा गया था। अब मीडिया में सामने आने के बाद इस लेटर का खुलासा हुआ है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गैंग का कनाडा को धमकी देने वाला एक कथित लैटर सामने आया है। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह लेटर साल 2025 में कनाडा के पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों को भेजा गया था। अब मीडिया में सामने आने के बाद इस लेटर का खुलासा हुआ है।

लेटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में अपने नेटवर्क को लेकर बड़े दावे किए हैं। इसमें कहा गया है कि गैंग के कनाडा में 5 हजार से ज्यादा सदस्य हैं और इनमें से लोग पैसों के बदले गोलीबारी कर सकते हैं। हालांकि, लैटर में किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

कनाडा के रक्षा मंत्री, सेना और पुलिस को भेजने का दावा
कनाडा की मीडिया रिपोर्ट मुताबिक लेटर कनाडा के रक्षा मंत्री, सेना और पुलिस को संबोधित था और इसे ‘Lawrence gang from India’ के नाम से साइन किया गया था। यह लैटर अब कनाडा के Immigration and Refugee Board यानी IRB की कार्यवाही से जुड़े दस्तावेजों का हिस्सा है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह सामग्री Access to Information request के जरिए सामने आई है। इससे पहले 2026 में एक डिपोर्टेशन सुनवाई के दौरान भी कनाडाई पुलिस अधिकारी ने 2025 में अबॉट्सफोर्ड पुलिस को मिले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक लैटर का जिक्र किया था।

लैटर में क्या लिखा था
कथित लेटर में कनाडाई अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा गया कि गैंग के पास कनाडा में 5 हजार से ज्यादा सदस्य हैं। यह भी दावा किया गया कि गैंग के सदस्य करीब 1,000 डॉलर में गोलीबारी कर सकते हैं। लेटर में कनाडा पर कब्जा करने और वहां ‘राज’ करने की धमकी दी गई। इसमें पुलिस को भी चेतावनी दी गई कि अगर गैंग की गतिविधियों में दखल दिया गया तो पुलिस स्टेशनों और अन्य जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

पहले भी सामने आया था 1,000 शूटरों का दावा
यह पहली बार नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े किसी लैटर में कनाडा में बड़ी संख्या में लोगों के होने का दावा सामने आया हो। मई 2026 में एक कनाडाई पुलिस अधिकारी ने डिपोर्टेशन सुनवाई के दौरान बताया था कि अगस्त 2025 में अबॉट्सफोर्ड पुलिस को मिले एक लैटर में गैंग ने 1,000 से ज्यादा ऐसे लोगों का दावा किया था, जो गोलीबारी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *