होशियारपुर में BJP-BSP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय सांपला को मारा माइक, नाक से खून निकला

Clash between BJP and BSP workers in Hoshiarpur; Vijay Sampla hit with a microphone.

होशियारपुर: गांव बाड़ियां कलां से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान BJP और BSP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और झड़प हो गई।

बताया जा रहा है कि भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता विजय सांपला, पंजाब भाजपा SC मोर्चा के अध्यक्ष शीतल अंगुराल और होशियारपुर भाजपा जिला अध्यक्ष नीतिन गुप्ता नन्नू मौके पर पहुंचे थे।

इसी दौरान वहां BSP की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। आरोप है कि कुछ BSP नेताओं की ओर से विजय सांपला के खिलाफ टिप्पणियां किए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

देखते ही देखते मामला झड़प तक पहुंच गया। इस दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक BSP कार्यकर्ता/नेता की ओर से विजय सांपला को माइक लग गया, जिससे उन्हें खरोंचें आईं और नाक से खून निकलने लगा। वहीं, मौके पर मौजूद BSP कार्यकर्ताओं के बीच भी आपसी झड़प होने की बात सामने आ रही है।

घटना के बाद गांव बाड़ियां कलां में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात है और हालात को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।फिलहाल पुलिस की ओर से पूरे मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और झड़प के पीछे की पूरी वजह क्या रही, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *