ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर के सबसे व्यस्त लाल बाजार में बीते दिन गणपति जी की स्थापना की गई। इस दौरान बीते दिन कारोबारियों ने धूमधाम से गणपति जी जयकारें लगाए और दुकान में उनकी स्थापना की गई। वहीं आज उसी जगह पर बड़ा हादसा होने से टल गया।
तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
दरअसल, तारों के जंजाल में अचानक शार्ट सर्किट हो गया और तारों में आग लग गई। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने एक गाड़ी की मदद आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
कई बार शिकायतें कीं, बावजूद हल नहीं हुआ
वहीं दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग को तारों के जंजाल को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं हो रहा। यही कारण है कि आज तारों में शार्ट सर्किट हो गया। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। दुकानदारों ने प्रशासन से तारों के जंजाल से उन्हें निजात दिलाने की अपील की है।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मी ने कहाकि उन्हें लाल बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण तारों में शार्ट सर्किट बताया गया।









