ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर बस स्टैंड के पास एक किरयाने की दुकान पर एनर्जी ड्रिंक हैल को लेकर युवकों का दुकानदार के साथ विवाद हो गया। जब दुकानदार ने युवकों को पैसे देने के लिए कहा तो उन्होंने गालियां निकालनी शुरू कर दी और चिप्स के पैकेट लेकर मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने दुकानदार को धमकी भी दी। पर जब दोबारा युवक अपने साथियों के साथ आए तो इस बार पुलिस ने उन सभी को पीछा करके पकड़ लिया।
एनर्जी ड्रिंक लेने आए थे दुकान पर तीनों युवक
गुरबख्श राय यशपाल दुकान के मालिक यशपाल ने बताया ने बताया कि 3 नौजवान दुकान पर एनर्जी ड्रिंक हैल लेने आए और गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिसके बाद चिप्स के कुछ पैकेट उठाकर ले गए और जाते हुए दुकानदार को धमकी देकर चले गए। जिसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी।
साथियों के साथ दोबारा आए युवक, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
इस दौरान कुछ देर बाद नौजवान अन्य युवकों को लेकर आ गए। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख नौजवान मौके से भाग गए और बस स्टैंड के पास HDFC बैंक में छिप गए। जिसके बाद बैंक का शटर गिराकर पुलिस ने 3 नौजवानों को काबू कर लिया। इस दौरान थप्पड़ मारकर नौजवानों को गाड़ी में बिठा लिया और उन्हें थाने ले गई।
बैंक के बाथरुम में छिप गए थे आरोपी युवक
ASI मलकीत सिंह ने कहाकि उन्हें 112 पर करियाने की दुकान में चोरी की सूचना मिली। इस दौरान जब वह मौके पर पहुंचे तो नौजवान बाइक लेकर फरार हो गए। नौजवानों को पहचान थी और वह एक्टिवा लेकर पुलिस के साथ पीछा करने पहुंचे। जिसके बाद नौजवान HDFC बैंक के बाथरूम में छिप गए। वहीं उन्होंने बैंक से नौजवानों को काबू कर लिया और उन्हें थाने लाया गया। दोषियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









