जालंधर में कल बंद का ऐलान, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा बंद

City shutdown announced in Jalandhar for tomorrow; the city will remain closed from 9 AM to 5 PM.

जालंधर: लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में अलग-अलग जिलों में जत्थेबंदियों की ओर से बंद का ऐलान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जालंधर में भी भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब और भीम क्रांति सेना ने कल शहर बंद रखने का ऐलान किया है। जालंधर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। हालांकि स्कूल कॉलेज मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।

जत्थेबंदियों के नेताओं का कहना है कि बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ बार-बार छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे समुदाय में भारी रोष है। उनका आरोप है कि पहले भी प्रतिमा के शीशे तोड़े गए थे और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई थी, लेकिन पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

जत्थेबंदियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और प्रतिमा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में कल जालंधर बंद रखने का फैसला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *