‘आज या तो सिर देकर जाना है या लेकर..’ लुधियाना में स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने किडनैपिंग के बाद दी धमकी!

लुधियाना में बेखौफ बदमाश मशहूर दूध कारोबारी के भाई को स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक किडनैप कर ले गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक होने के बाद हड़कंप मच गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में बेखौफ बदमाश मशहूर दूध कारोबारी के भाई को स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक किडनैप कर ले गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक होने के बाद हड़कंप मच गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सड़क किनारे स्कॉर्पियो गाड़ी आकर रुकती है और उसमें सवार दबंग युवक पीड़ित को जबरन खींचकर गाड़ी में बिठाकर रफूचक्कर हो जाते हैं।

‘या तो सिर देकर जाना है या लेकर…’ फोन पर दी खौफनाक धमकी
किडनैपिंग के बाद बदमाशों ने पीड़ित के भाई (कारोबारी) को फोन करके सीधी चुनौती दी। वायरल वीडियो में बदमाशों की आवाज सुनी जा सकती है, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं कि आज उनका एक ही काम है या तो सिर देकर जाना है या लेकर जाना है और अब जंगल में केवल एक ही राजा रहेगा। कारोबारी की शिकायत के आधार पर थाना साहनेवाल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी उनकी जान-पहचान के ही लोग हैं।

हथियारों की नुमाइिश और सोशल मीडिया पर टशन
मामले से जुड़ा दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश वारदात के बाद अपनी गुंडागर्दी का प्रदर्शन करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में पंजाबी गाना ‘इक कहने उते गोलियां चला दिंदे ने…’ चल रहा है, जबकि गाड़ी के आसपास मौजूद 4-5 युवक मूछों को ताव देते हुए अपना दबदबा दिखा रहे हैं। इसी दौरान कुछ आरोपी स्कॉर्पियो से डंडे, फरसे और अन्य हथियार निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस की जांच और आरोपियों की तलाश तेज़
साहनेवाल थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों और उपलब्ध सीसीटीवी व वीडियो साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और गाड़ी के नंबर के आधार पर बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही किडनैप युवक को सकुशल छुड़ाकर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *