CM मान की पत्नी ने बिक्रम मजीठिया और सुखपाल खैहरा को भेजा नोटिस, लिखा- माफी मांगो वर्ना होगा लीगल एक्शन

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दोनों नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है और 24 घंटे के अंदर माफी मांगने के लिए कहा।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दोनों नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है और 24 घंटे के अंदर माफी मांगने के लिए कहा। नोटिस में आगे कहा गया है कि अगर दोनों नेता ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।

हाईकोर्ट के जज ने लगाए थे आरोप
दरअसल पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज रणजीत सिंह ने डॉ. गुरप्रीत कौर पर रेप केस के मामले में गुर चहल को आरोपी बताया और मामले को दबाने व बिजनेसमैन के खिलाफ मामला रद्द कराने के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपए की मांग की थी।

मजीठिया ने शेयर की थी वीडियो
इसी मामले को लेकर 2 सितंबर को बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर कथित ऑडियो-वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने दावा किया कि इसमें आरोपी से जुड़े कथित बिचौलियों और डॉ. गुरप्रीत कौर के रिश्तेदार के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत हो रही है।

रिटायर्ड जज को भी नोटिस भेज चुकीं हैं
आपको बता दें कि 23 अगस्त को डॉ. गुरप्रीत कौर ने रिटायर्ड जज रणजीत सिंह को नोटिस भेजते हुए 5 करोड़ रुपए के आरोपों को खारिज किया था। कानूनी नोटिस में रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह से अपने बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया था। इसके लिए 24 घंटे की समय-सीमा दी गई थी। नोटिस में दावा किया गया था कि आरोप लगाने वाले रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा के रिश्तेदार हैं। इसमें आरोपों के पीछे राजनीतिक मंशा होने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *