ख़बरिस्तान नेटवर्क : अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है। क्योंकि मोगा में एक युवती को ऑनलाइन सूट ऑर्डर करना काफी महंगा पड़ गया। जिस कारण उसके बैंक से 22 लाख से ज्यादा रुपए सैकिंडों में उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित युवती ने इस घटना की शिकायत साइबर क्राइम को दी।
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी देते हुे मोहम्मद अब्दुल ने बताया कि उसकी बेटी सायना खातून ने 14 अप्रैल को एक लेडीज़ सूट ऑर्डर किया था। जिसे बाद में उसने कैंसिल कर दिया। लेकिन इसके बाद उसका फोन हैक हो गया और उसके बैंक अकाउंट से 22 लाख 21 हजार 931 रुपए गायब हो गए।
पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए किया टीमों का गठन
इस घटना के बाद साइबर क्राइम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने मरियाज, निज़ामुद्दीन और रिंकू मीना के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन भी किया है।









