ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना नगर निगम की मीटिंग आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षद आपस में भिड़ गए। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दोनों पार्टियों के पार्षद एक-दूसरे को मार रहे हैं।
फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी के चुनाव के लिए रखी गई थी मीटिंग
दरअसल आज फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी (F&CC) के 2 मेंबरों का चुनाव के लिए मीटिंग रखी गई थी। यह मीटिंग मेयर इंदरजीत कौर की अगुआई में ये मीटिंग गुरु नानक देव भवन में रखी गई है। मेंबरों के चुनाव को लेकर भाजपा पार्षदों की विधायक दलजीत भोला से बहस हो रही थी। इससे से गुस्से में आकर MLA के PA रहे पार्षद अश्विनी शर्मा लड़ने के लिए पहुंच गए।
वोटिंग को लेकर भी मचा घमासान
विपक्ष का आरोप है कि AAP के उम्मीदवार आज यहां मौजूद नहीं, इसी वजह से चुनाव में देरी की जा रही है। इसके जवाब में निगम के सेक्रेटरी विवेक वर्मा ने कहा कि 5 बजे तक फार्म ले सकते हैं। नियम के अनुसार तीन दिन बाद वोटिंग होगी। इसके बाद मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि ये चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। विपक्षी पार्षद आज ही वोटिंग कराने पर अड़े हैं लेकिन मेयर का कहना है कि 29 अगस्त को वोटिंग होगी।









